फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित एक शख्स ने चांद पर खरीदी जमीन, बर्थडे पर पत्नी को देगा गिफ्ट

Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आदित्य चतुर्वेदी ने चांद पर खरीदी जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनी मेहनत के दम पर शिखर तक पहुंचने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। 34 साल की उम्र में सुशांत ने वो सबकुछ हासिल किया, जिसका सपना हर कोई देखता है। मगर उन्हें जिंदगी से क्या गिला था कि उन्होंने खुदकुशी करने की ठानी। जिस सुशांत की पहली कमाई ढाई सौ रुपये थी, उसने साल 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। मगर अफसोस कि उन्होंने दुनिया को ही अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन


खैर, ये बात इसलिए बता रहे हैं कि सुशांत तो चले गए लेकिन उनके लाखों करोड़ों फैन उन्हें आज भी याद करते हैं और करते रहेंगे। वह युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। ऐसे में हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत से प्रेरित होकर उन्होंने भी चांद पर जमीन खरीद ली। उत्तर प्रदेश के मेहदावल संत कबीर नगर निवासी आदित्य चतुर्वेदी इस जमीन को अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उन्हें गिफ्ट करना चाहते हैं। उनकी पत्नी का जन्मदिन 22 जुलाई को है। 

इस संबंध में उनका कहना है कि इस कोरोना महामारी काल में खरीदारी, पार्टी करना और जन्मदिन मनाना अब एक बुरा सपना सा बन गया है। हालांकि, मैंने पत्नी के जन्मदिन पर घर या कार खरीदने का भी वादा किया था, लेकिन यह संभव नहीं था।  
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि संभवत: मैं पूरे पूर्वी यूपी/पूर्वांचल में चांद पर जमीन खरीदने वाला पहला व्यक्ति हूं। बहरहाल, वास्तव में किसी पत्नी के उसके जन्मदिन पर इससे बड़ा सरप्राइज क्या हो सकता है। उनकी पत्नी के लिए यह तो निश्चय ही आश्चर्य की बात होगी। वरना बर्थडे पर ऐसा गिफ्ट शायद ही कोई दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें