ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक व्यक्ति के साथ काफी हैरान करने वाली घटना घटी है। दरअसल जिले के रायरंगपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में जैसे ही कूरियर पार्सल खोला, तो उसमें से कोबरा सांप निकला। हालांकि सांप ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और बाद में सांप को वन विभाग ने रेस्कूय कर जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक शख्स ने ऑनलाइन सामान मंगाया था। तभी कूरियर पार्सल में ये सांप निकला। इसे देखकर शख्स चिल्लाने लगा। आसपास के लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां आ गए।
लोग शख्स के घर के बाहर भी कोबरा देखने के लिए इकट्ठा होने लगे। बाद में सांप को ले जाने के लिए वन विभाग को बुलाया गया।