फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण के भगवान होने का मांगा प्रमाण, आरटीआई डालकर पूछे सवाल

Wed, 03 Oct 2018 01:07 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lord shri krishna
विज्ञापन
किसी व्यक्ति का प्रश्न पूछना एक साधारण मानवीय स्वाभाव है लेकिन कभी-कभी ऐसे प्रश्न पूछ लिए जाते हैं जो असमंजस में डाल देता है। ऐसा ही वाक्या हुआ जब छत्तीसगढ़ के एक सूचनाधिकारी ने मथुरा के जिला प्रसाशन से भागवन कृष्ण के जन्म, उनके गांव, और ब्रिज की लीलाओं के सम्बन्ध में जानकारियां मांगी हैं।
विज्ञापन


इन प्रश्नों को लेकर प्रसाशन असमंजस में है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के निवासी आरटीआई कार्यकर्त्ता जैनेन्द्र कुमार गेंदले जनसूचना अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत 10 रुपए का पोस्टल ऑर्डर भेजकर जिला प्रशासन से पूछा है कि विगत 3 सितम्बर को देश भर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अवकाश घोषित कर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया।

इसलिए कृपया उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। जिससे यह सिद्ध हो सके कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था। जैनेन्द्र कुमार के आश्चर्यचकित करने वाले सवाल यहीं खत्म नहीं हुए आगे उन्होंने पूछा, क्या कृष्णा सच में भगवान थे? यदि वे भगवान थे तो इसका क्या प्रमाण है?
विज्ञापन


इन सवालों से असमंजस में फंसे एडीएम रमेश चंद्र ने कहा कि जनमान्यता एवं निजी आस्था से जुड़े इन सवालों के क्या जवाब दिए जाएं। इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें