गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के बाद भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने देश में 4जी के क्रियान्वयन के लिए इस्तेमाल होने वाले चीनी उपकरणों पर रोक लगा दी है। रोक के लिए सरकार ने संचार विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल को भी निर्देश दे दिए हैं। गलवां घाटी में 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प में देश के 20 वीर जवानों को खोने के बाद से देश में चीन के सामान के बहिष्कार को लेकर विरोध और तेज हो गए हैं।