फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनागढ़ के होटल में जब अचानक घुस आया शेर, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Wed, 10 Feb 2021 09:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जूनागढ़
विज्ञापन
जूनागढ़ के होटल में शेर - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के जूनागढ़ में एक शेर अचानक होटल के परिसर में घुस आया। शेर को देख गार्ड डर गया और अपने केबिन में ही बंद होकर बैठा रहा। गार्ड शेर के जाने का इंतजार करने लगा। वहीं शेर ने पहले होटल के अंदर सैर लगाई और फिर बैरिकेड कूद कर वापस चला गया। शेर का यह दृश्य सीसी टीवी में कैद हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर गार्ड के केबिन के बिल्कुल पास से छलांग लगाता है।  बता दें कि जूनागढ़ के जंगलों में कई एशियाई शेर मौजूद हैं और अक्सर भोजन की तलाश में घूमते-घूमते सड़क पर आ जाते हैं। आइए देखते हैं वीडियो... बता दें कि पिछले कुछ महीनों से शेर शिकार के लिए सड़क पर आ जाते हैं। इसलिए अक्सर इस क्षेत्र में रात के समय लोग बाहर निकलने से डरते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शेर अक्सर उनके पशुओं को अपना शिकार बना लेते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले बंगलूरू में भी एक बाघ का शानदार दृश्य देखने को मिला था। दरअसल यह मामला है बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क का था जहां एक बाघ पर्यटक की गाड़ी के पास पहुंचा और उसे खींचने की कोशिश करने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हुआ था।

इस वीडियो में पहले बाघ को देख कर वहां दूसरा बाघ भी आ गया। गनीमत यह रही कि ये बाघ हिंसक नहीं थे, कुछ देर तक वाहन को खिंचने के असफल कोशिश के बाद वह वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें