फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिक ने ससुर को फोन लगाया, फिर स्पीकर ऑन कराया और बोल दिया तीन तलाक

Wed, 09 Dec 2020 11:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
तीन तलाक से पीड़ित हैदराबाद की महिला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हैदराबाद की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया है। महिला का कहना है कि उसके पति का जन्म सोमालिया में हुआ था और उसके पास अमेरिका की नागरिकता है। इस महिला की मां ने भी अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग उठाई है।

विज्ञापन


 
महिला ने कहा, 'हमारी शादी 2015 में हुई थी। दो महीने पहले उसने मेरे पिता को फोन किया और स्पीकर पर मुझे तलाक दे दिया। मुझे इस मामले में सरकार की ओर से मदद चाहिए। सरकार मेरी मदद करे।'


उक्त महिला की मां का कहना है कि बिना किसी कारण के तलाक देकर उसके साथ गलत किया गया है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी की दोबारा शादी हो और इसके लिए हमें तलाक के कागज चाहिए। हमें कोई हर्जाना या आधिकारिक कागजात नहीं मिले हैं। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें