फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP: हस्तिनापुर में होगी विहिप की उच्च स्तरीय बैठक, इस अभियान को निचले स्तर तक ले जाने की बनेगी रणनीति

Fri, 12 Dec 2025 06:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की उच्च स्तरीय 'केंद्रीय प्रबंध समिति' और 'प्रन्यासी मंडल' की बैठक हस्तिनापुर के जंबूद्वीप में होगी। यह बैठक 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। इस बैठक में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की उच्च स्तरीय 'केंद्रीय प्रबंध समिति' और 'प्रन्यासी मंडल' की बैठक हस्तिनापुर के जंबूद्वीप में होगी। यह बैठक 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। इस बैठक में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी और उन्हें लागू करने के संदर्भ में एक योजना बनाई जाएगी। इस बैठक में संगठन के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के लगभग 400 पदाधिकारी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


दिल्ली में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में केंद्र सरकार से धार्मिक अल्पसंख्यक शब्द की परिभाषा तय करने की मांग की गई थी। इसके अलावा देश के अलग-अलग इलाकों में हिंदुओं के सामने आ रही समस्याओं के बारे में विचार किया गया था। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के हिंदू मंदिरों पर पिछले दिनों हमले होने की बातें सामने आई थीं। इन पर भी केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में विचार किया गया था। अब हस्तिनापुर की बैठक में इसे लागू करने और हिंदुओं की समस्याओं को दूर करने के लिए उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक के बाद विहिप की प्रांतीय और जिले स्तर की बैठकें पूरे देश में शुरू होंगी जहां निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को इनकी जानकारी दी जाएगी।

समीक्षा और योजना बैठक के रूप में महत्त्वपूर्ण- विनोद बंसल
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला को बताया कि संगठन के स्तर पर यह बैठक महत्त्वपूर्ण होती है। इसमें विहिप के सभी विभाग पिछले छः महीनों में अपने द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पदाधिकारियों के समक्ष रखते हैं। इसके अलावा अगले छः महीने में संगठन क्या कार्य करने वाला है, इस पर चर्चा की जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में जिन मुद्दों को उठाया गया है, इस बैठक में उस पर गंभीरता के साथ चर्चा होगी। धार्मिक अल्पसंख्यक शब्द की परिभाषा का मुद्दा समाज के निचले स्तर तक ले जाने के लिए एक योजना बनाई जाएगी जिससे पूरे देश में इस पर बहस हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंक्षण से मुक्त करने, विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू आबादी के घटने के मुद्दे सहित सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें