फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः दलित की पीट-पीटकर हत्या पर बवाल, जिग्नेश मेवानी ने शेयर किया वीडियो

Mon, 21 May 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में दलितों के साथ हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में अब राज्य के राजकोट में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। यहां कचरा उठाने वाले एक शख्स की फैक्ट्री मालिक ने पीट पीट कर हत्या कर दी है। यह दिल दहला देने वाली घटना राजकोट के पास औद्योगिक एरिया शॉपर की है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक ने दलित व्यक्ति की पत्नी की भी बेरहमी से पिटाई की है। इस मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने भी दलित युवक की पिटाई का यह वीडियो ट्वीट किया है। 
 


इस 28 सेकंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि दलित व्यक्ति को फैक्ट्री के गेट पर रस्सी से बांधकर बेरहमी से लोहे की रॉड से पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई करने वाले आरोपी फैक्ट्री के ही मजदूर और मालिक है। पिटाई की वजह फैक्ट्री के पास कचरा बीनने को बताया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फैक्ट्री मालिक की पिटाई से मृत दलित युवक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश सावजी वानिया के रूप में की गई है। वह कचरा इकट्ठा करने का काम करता था। घटना के दौरान मुकेश की पत्नी भी उसके साथ कचरा बीनने के लिए निकली थी। मामला रविवार का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें