फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: थाड़ी और अंकापल्ले के बीच पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रैक की सफाई में जुटा रेलवे विभाग

Wed, 14 Jun 2023 12:32 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश

सार

सीपीआरओ ने बताया कि बुधवार सुबह मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना हुई। इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर सामने आ रही है। दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, आज सुबह थाडी-अंकापल्ले रेलवे स्टेशनों के बीच कोयले से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं, कुछ के समय में बदलाव किया है। 

सीपीआरओ ने बताया कि बुधवार सुबह मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना हुई। इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया है। रेलवे ने बताया की रेलवे ट्रैक की सफाई की जा रही है। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन



 

ये ट्रेनें रद्द

रेलवे विभाग ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उसमें 6 एक्सप्रेस ट्रेनें 12805 विशाखापत्तनम-लिंगमपल्ली, 12806 लिंगमपल्ली-विशाखापत्तनम, 22701 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा, 22702 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम को रद्द की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें