फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OBC Upliftment: ओबीसी समाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने का एक सुनहरा मौका, मंत्री ने की शुरुआत

Tue, 05 Nov 2024 09:09 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

OBC society:  केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंत्रालय के शीर्ष निगम (एनबीसीएफडीसी) के नेतृत्व में "टुलिप" (Traditional Artisans' Upliftment Livelihood Programme) ब्रांड नाम से लक्षित वर्गों के उत्पादों की ई-मार्केटिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेले का भव्य उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के कमजोर तबकों को आगे बढ़ाने के लिए एक नई योजना ट्यूलिप की शुरुआत की है। ट्यूलिप के डिजिटल मंच पर ओबीसी, एससी-एसटी समुदाय के लोग अपनी हाथ से बनी वस्तुओं की बिक्री अंतरराष्ट्रीय मंच पर कर पाएंगे। इसके लिए इन वर्गों के लोगों को सस्ता कर्ज और तकनीकी सुविधा भी विभाग द्वारा मुहैया कराई जाती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेले का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंत्रालय के शीर्ष निगम (एनबीसीएफडीसी) के नेतृत्व में "टुलिप" (Traditional Artisans' Upliftment Livelihood Programme) ब्रांड नाम से लक्षित वर्गों के उत्पादों की ई-मार्केटिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया। तुलिप ब्रान्ड के तहत अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), सफाई कर्मचारी, विकलांग व्यक्तियों के शिल्पकारों को ई-प्लेटफार्म के माध्यम से उत्पादों की बिक्री हेतु एक मंच उपलब्ध कराना है। 

डॉ वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर बताया कि पीएम-सूरज पोर्टल और पीएम-दक्ष पोर्टल जैसी डिजिटल कोशिशें लक्षित वर्गों को रियायती ऋण योजनाओं और कौशल विकास प्रशिक्षणों का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा रही हैं। विश्वास योजना और नमस्ते योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और सफाईकर्मी समुदायों को ऋण सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मंत्रालय अब-तक एक लाख से अधिक लोगों को इस प्रकार के विपणन के अवसर प्रदान कर चुका है और भविष्य में भी शिल्प समागम मेले जैसै आयोजन होते रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर रंग परिधान कार्यक्रम में मंत्रालय द्वारा दस्तकारों के उत्पादों से निर्मित यूनिफार्म का प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें