फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी को फिर से मिली धमकी, कहा- तीन घंटे में पूरे परिवार को खत्म कर देंगे

Mon, 15 Aug 2022 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Threat Call To Mukesh Ambani : मुंबई पुलिस के अनुसार मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के परिवार को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल(Reliance Foundation hospital) के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के अधिकारियों ने डीबी मार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आज मुकेश अंबानी को धमकी देते हुए कुल आठ कॉल किए गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें अस्पताल से शिकायत मिली है और हम इसकी जांच शुरू कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले बिष्णु विदु भौमिक (56) को गिरफ्तार किया है। उस पर आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने निजी फोन से 8 अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच 9 कॉल किए। वह बोरीवली वेसो का रहने वाला है।
विज्ञापन


साल 2021 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक वाली एक कार मिली थी। इस वाहन में एक नोट भी मिला था जिसमें  मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एंटीलिया के पास पाए गए एसयूवी के अंदर कुछ नंबर प्लेट्स भी मिली थी और ये नंबर प्लेट्स अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की नंबर प्लेट से मैच हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें