महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके स्थित बोनकोडे गांव में शनिवार बीती रात करीब 10.30 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि वहां ठहरे करीब 32 लोग इमारत ढहने से पहले बाहर आ गए थे। वहीं बाकी 8 लोग जब इमारत से बाहर आ रहे थे तब ही इमारत ढह गई। उन्हें तुरंत खाली करा लिया गया। दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है, जांच जारी है।