दिल्ली से बंगलूरू की उड़ान में विहान अकेले बैठकर आया। विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीने से अपने दादा-दादी के साथ दिल्ली में था। लॉकडाउन लगने से पहले वो दिल्ली गया था और बाद में वहीं फंसा रह गया।
दिल्ली से विहान अकेले बंगलूरू आया और यहां के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसकी मां उसे लेने आई। विहान को फ्लाइट के स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया। विहान की मां ने बताया कि सावधानी का ध्यान रखते हुए उन्होंने अपने बेटे को गले नहीं लगाया।
दिल्ली से कर्नाटक पहुंचे दो विमान
- फोटो : ANI
घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद से दिल्ली से अबतक कर्नाटक एयरपोर्ट पर दो विमान उतर चुके हैं जिनमें से एक में विहान शर्मा बैठकर आया था।