आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में देर रात एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई। लेकिन अब राहत की बात यह है कि 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विशाखापत्तनम के डीसीपी सुरेश बाबू ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 90 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है और आग बुझाने का काम अब भी जारी है।