फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम मुलाकात: पीएम मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बैठक जारी, मराठा, ओबीसी आरक्षण समते अन्य मुद्दों पर चर्चा

Tue, 08 Jun 2021 11:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच चल रही मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे अलग से प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की दिल्ली में पीएम मोदी के साथ बैठक जारी है।  मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण और चक्रवाती तूफान से राहत को लेकर चर्चा की होने की संभावना है। वहीं इससे पहले एनसीपी चीफ शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक मुलाकात हुई। हालांकि मुलाकात में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

 

इस प्रस्तावित बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था। गृहमंत्री वालसे पाटिल ने संवाददताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ऐसे दिन भर की इस दिल्ली यात्रा के दौरान ठाकरे के साथ रहेंगे। चव्हाण मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उपसमिति के प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें