ओडिशा के मलकानगिरि के गुगापाधार में मैथिली पुलिस और बीएसएफ जवानों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। बीएसएफ के सहायक कमांडेंड बिजयपाल सिंह ने यह जानकारी दी।