फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'ए लेटर टू नरेंद्र मोदी' के नाम से बनेगा 11,111 धन्यवाद पत्रों का ग्रंथ, पीएम को किया जाएगा समर्पित

Mon, 10 Feb 2025 03:12 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'A Letter to Narendra Modi': अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनने की दूसरी वर्षगांठ पर इसे प्रधानमंत्री को समर्पित किया जाएगा। रामायण रिसर्च काउंसिल के नेतृत्व में यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
'ए लेटर टू नरेंद्र मोदी' के नाम से बनेगा धन्यवाद पत्रों का ग्रंथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाने से लेकर तमाम अवसरों पर देश-दुनिया के अनेक लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते रहते हैं। कई बार यह धन्यवाद पत्रों के माध्यम से होता है। अब इन धन्यवाद पत्रों को संकलित कर एक ग्रंथ का रूप दिया जाएगा। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनने की दूसरी वर्षगांठ पर इसे प्रधानमंत्री को समर्पित किया जाएगा। रामायण रिसर्च काउंसिल के नेतृत्व में यह कार्य किया जाएगा।      
विज्ञापन


धन्यवाद पत्रों को संकलित करने का संकल्प
रामायण रिसर्च काउंसिल के महासचिव कुमार सुशांत ने बताया है कि काउंसिल देश में कई क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक धन्यवाद-पत्र लिखवा रही है। इन्हीं पत्रों को संकलित कर एक ग्रंथ तैयार किया जा रहा है। 'ए लेटर टू नरेंद्र मोदी' नाम के इस ग्रंथ में नरेंद्र मोदी के नाम 11,111 धन्यवाद पत्रों को संकलित करने का संकल्प है।

सुशांत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नाम इस धन्यवाद-पत्र को इसलिए लिखवाया जा रहा है क्योंकि उनके नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट में रामलला के पक्ष को मजबूती के साथ रखा गया। उन्हीं के हाथों मंदिर का भूमि-पूजन हुआ और प्राण-प्रतिष्ठा की गई। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2022 का वो क्षण अद्वितीय था जिसमें भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए। उस दिन पूरे वैश्विक सनातन समुदाय को ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो धरती पर रामराज्य आ गया हो। 
विज्ञापन


22 जनवरी 2026 तक संकलन-कार्य पूरा करने की योजना
उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अदुभुत पल को सदैव जीवंत रखने के लिए कई क्षेत्रों के लोगों से उनके भाव-स्वरूप पत्रों का यह संकलन तैयार किया जा रहा है। एक रिक्शा चलाने वाले एवं मजदूर वर्ग के लोगों से लेकर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, ब्यूरोक्रेट, कला, खेल एवं कॉरपोरेट जगत तक से संपर्क कर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद-पत्र लिखवाए जा रहे हैं। सुशांत ने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरी वर्षगांठ यानी 22 जनवरी 2026 तक धन्यवाद-पत्र के संकलन-कार्य को पूर्ण करने की योजना है। इसके पूरा होते ही काउंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री कार्यालय को संपर्क कर पीएम को आभार-स्वरूप यह ग्रंथ भेंट करेगा। साथ ही, प्रधानमंत्री संग्रहालय में इस कृति को रखवाने के साथ देश के प्रमुख संग्रहालयों में भी इसे रखवाने के लिए प्रयत्न किया जाएगा।
 
श्रीराम मंदिर संघर्ष पर ग्रंथ लिख चुकी है काउंसिल
रामायण रिसर्च काउंसिल ने ही अयोध्या में राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष पर 1108 पृष्ठ का एक ग्रंथ ‘श्रीरामलला- मन से मंदिर तक’ को तैयार किया है। यह ग्रंथ हिन्दी में पूर्ण हो चुका है, 10 अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी इसके अनुवाद का संकल्प है। सुशांत ने कहा कि हिन्दी भाषा में इस ग्रंथ के विमोचन की तैयारी भी चल रही है। उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर पर इस ग्रंथ के लेखन के दौरान इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ था। बता दें कि सीतामढ़ी में माता सीताजी की भव्य प्रतिमा एवं संबंधित क्षेत्र को तीर्थ, शक्ति एवं पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए भी काउंसिल लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें