केरल के कालियम समुद्र में नाव में लगी आग
- फोटो : ANI
केरल के कालियम समुद्र में सोमवार को एक नाव में आग लग गई। देखते ही देखते नाव में आग बहुत तेजी से फैलने लगी। नाविकों ने किसी तरह नाव से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।