फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के गुनहगारों को मिली सजा-ए-मौत, रविशंकर बोले- SC के फैसले से मिला सुकून

Fri, 05 May 2017 06:58 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश के कानून मंत्री ने कानून के राज के लिए बड़ा दिन बताया है। निर्भया के माता-पिता ने कहा देर से ही सही वे कोर्ट के फैसले संतुष्ट है। इसके अलावा निर्भया केस पर आए कोर्ट के फैसले के बाद राजनेताओं विभिन्न सामाजिक संगठनों और बुद्घिजीवियों ने तमाम प्रति‌क्रियाएं दी।
विज्ञापन
#WATCH: Mother of #Nirbhaya, Asha Devi talks to ANI after SC upholds its earlier order of death sentence to the con… https://t.co/VZLvVvErKL — ANI (@ANI_news) May 5, 2017


कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के कानून के राज के लिए बहुत बड़ा दिन है। ‘यह अपराध क्रूर और शर्मसार करने वाला था। जो निर्णय किया गया है मैं उससे बहुत सुकून महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
Desh ke kanoon ke raaj ke liye bahut bada din hai.Jo nirnay kiya gaya hai mai usse bahut sukoon mehsus kar raha hoon-Union Law Min RS Prasad pic.twitter.com/9QkRfqnJEn — ANI (@ANI_news) May 5, 2017

निर्भया के दोस्त के पिता भानू पांडे ने कहा ‘अदालत के फैसले के बाद सभी लोग खुश और संतुष्टï हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सराहनीय फैसला किया है। फैसले से अपराधियों को सबक मिलेगा।’

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा ‘मुझे खुशी है कि फांसी की सजा को बरकरार रखा गया। पांच साल का लंबा समय है।  काश यह फैसला और जल्दी आया होता।’

निर्भया केस की जांच अधिकारी छाया शर्मा ने कहा ‘यह टीम का बेहतर प्रयास था। हमनें 18 दिन के भीतर आरोप पत्र दायर किया था। तमाम दबावों के बीच जांच टीम ने बेहतर काम किया।’
सीपीआई (एम) की नेता वृंदा करात ने कहा ‘वैसे तो मैं मौत की सजा दिए जाने के खिलाफ हूं लेकिन यह इतना घृणित अपराध था कि दोषियों को कड़ी सजा मिलना जरूरी था।’

जस्टिस भानुमती ने कहा ‘आरोपी की उम्र, पारिवारिक पृष्ठïभूमि के तहत राहत की दलील नहीं मानी जा सकती। अदालत समाज में हुए आंदोलन को नजरअंदाज नहीं कर सकती। महिला के खिलाफ अपराध खत्म करने, और उनके सम्मान के लिए इस केस की अहमियत है।’ स्कूलों में बच्चों को व्यवस्थित रूप से शिक्षा दी जानी चाहिए कि महिलाओं का सम्मान कैसे करें।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अदालत के फैसले पर कहा है कि यह बहुत ही अच्छा फैसला है मैं समझता हूं इसका एक अच्छा प्रभाव पड़ेगा।  Bohat hi accha faisla hai, main samjhta hun iska ek accha parbhaav padega: Bihar CM Nitish Kumar on #Nirbhayaverdict pic.twitter.com/yrWsGZApEq — ANI (@ANI_news) May 5, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें