फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: मेट्रो लाइन में काम के दौरान ड्राइवर की गर्डर से दबकर मौत

Fri, 01 Nov 2019 07:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

मुंबई के कांदीवली में शुक्रवार एक 25 वर्षीय ड्राइवर की गर्डर से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गर्डर मैट्रो लाइन के निर्माण के लिए ले जाया जा रहा था। यह घटना शुक्रवार सुबह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में घटी। एक अधिकारी ने बताया कि वहां पर मेट्रो लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा था।

विज्ञापन


निर्माता कंपनी के कर्मचारी जे कुमार ने बताया कि अरशद शेख गर्डर ले जा रहे ट्रेलर के पीछे एक वाहन चला रहा था। इसी दौरान गर्डर उसके ऊपर गिर गया। समतानगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजू कास्बे ने कहा कि गर्डर का वजन करीब 100 टन था। इससे उसके बचने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि वाहन में दो अन्य कर्मचारी भी सवार थे जो वाहन से कूद गए लेकिन शेख की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें