कोरोना की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाको में अभी भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। मुंबई के बांद्रा में एक 25 साल के लड़के को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के चलते हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि 25 साल का ये लड़का अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर से बाहर निकला था और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था।