फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की शरारत से परेशान होकर मां बनी हैवान, सिर दीवार पर पटककर की निर्मम हत्या

Thu, 30 Jul 2020 09:48 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे शहर में ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पिंपरी-चिंचवाड़ में एक 22 वर्षीय महिला ने अपनी चार साल की बच्ची की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि वह बहुत शरारती थी और उसका कहना नहीं मानती थी। 

विज्ञापन


पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सविता दीपक काकड़े (22) के रुप में हुई है, जो सांगवी के भालेकरनगर की एक बिल्डिंग में रहती है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर के बीच हुई। 


वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंगनाथ उड्डे ने बताया कि वह अपने पति, दो बच्चों और सास-ससुर के साथ यहां रहती है। महिला का पति टैक्सी ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि उसकी सास की हाल ही में मौत हुई थी। आरोपी बच्चों के साथ घर में अकेली थी। महिला ने कहा कि बच्ची उसकी बात नहीं सुन रही थी इसलिए वह उसपर गुस्सा हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 100 लोगों की हत्या करने वाला डॉक्टर डेथ गिरफ्तार, कई राज्यों में था आतंक

बताया गया है कि बच्ची शरारती थी और उसका कहा नहीं मान रही थी। इससे गुस्साई महिला ने दीवार पर बच्ची का सिर पटक दिया और उसका गला भी घोंट दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज गया और फिर पिता को सौंप दिया गया। वहीं, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब पति घर लौटा तो उसने देखा कि उसका छह महीने का छोटा बच्चा सोया हुआ है और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। आरोपी महिला के ऊपर हत्या का मुकदमा चलाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें