फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : मॉनिटर का चुनाव हारने पर 13 साल के छात्र ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव

Sat, 20 Jul 2019 01:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र चरण ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कक्षा नेतृत्व (क्लास मॉनिटर) के लिए हुए चुनाव में हारने की वजह से उसने आत्महत्या की है। भोंगीर के डीसीपी एन रेड्डी ने बताया कि 13 साल का यह लड़का 18 जुलाई को लापता हो गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर उसका शव रमन्नापेट के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। डीसीपी ने कहा कि गुरुवार देर रात हमें एक शिकायत मिली जिसमें 13 साल के छात्र चरण के लापता होने की बात कही गई। तत्काल गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया था। 

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि स्कूल मैनेजमेंट ने क्लास मॉनिटर के लिए चुनाव करवाए थे। इसमें चरण एक छात्रा से हार गया था। इसके बाद से ही वह निराश था। हार से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अगर माता-पिता स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत करते हैं तो हम मामला दर्ज करेंगे। फिर जांच शुरू करेंगे।
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें