फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: कोकराझाड़ में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में दिया वारदात को अंजाम

Thu, 18 May 2023 03:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को चार युवकों ने बच्ची को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। बाद में उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर ले गए, जहां चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार दरिंदे बच्चियों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब असम के कोकराझार जिले में चलती कार में चार युवकों ने 13 साल की एक मासूम बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को चार युवकों ने बच्ची को जबरदस्ती कार में बैठा लिया। बाद में उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर ले गए, जहां चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि यह इलाका दोतमा शहर के पास पड़ता है। जब पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि दोतमा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। तलाश के बाद चारों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोकराझार की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें