फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में 99 फीसदी रिकॉर्ड वोटिंग, अबतक का सबसे ज्यादा मतदान

Tue, 18 Jul 2017 08:28 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
president election
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 98-99 फीसदी मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा ने कहा कि संभवत: ये अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 776 सांसदों में से मतदान के योग्य 771 सांसद थे।
विज्ञापन


इनमें से 768 सांसदों ने मतदान किया। इनमें से 714 सांसदों ने दिल्ली और करीब 54 सांसदों ने दिल्ली से बाहर राज्यों की राजधानी में मतदान किया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक तीन सांसदों और चार या पांच विधायकों ने भी मतदान नहीं किया। 

तृणमूल कांग्रेस के तपस पाल, पीएमके के अंबूमणि रामदौस और बीजू जनता दल के रामचंद्र हंसदा ने किन्हीं कारणों से मतदान में हिस्सा नहीं लिया। अनूप मिश्रा ने कहा कि संभवत: ये अब तक सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


मिश्रा के मुताबिक करीब 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, उत्तराखंड और पुडुचेरी में 100 फीसदी मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों में 100 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। 

कैसे होगी राष्ट्रपति चुनाव में मतगणना
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना 20 जुलाई को होगा। मतगणना 11 बजे से शुरू होगी। मतगणना दिल्ली में 32 पोलिंग स्टेशन में होगी। सबसे पहले संसद भवन के मतदान बक्से खोले जाएंगे। उसके बाद विभिन्न राज्यों से आए मतदान बक्से खोले जाएंगे। चार मेजों पर मतगणना होगी। ये चार राउंड की होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें