फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना के 961 नए मामले, मृतकों की संख्या 4000 के पार

Sun, 02 Aug 2020 08:41 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में सुधरते हालात के बीच रविवार को कोविड-19 के 961 नए मामले सामने आए। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,37,677 हो गए। मृतकों की संख्या भी यहां 4,004 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण कम से कम 15 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,000 के पार हो गई। 

विज्ञापन


हालांकि रविवार को 1186 कोविड-19 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,23,317 हो गई. वर्तमान में यहां सक्रिय मामलों की संख्या भी 10,356 है।

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में कोरोनो वायरस के मामलों में भारी गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह के शुरू में, सोमवार को 613 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए ग थे, जो पिछले दो महीनों में सबसे कम थे। शहर की रिकवरी दर भी बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को सतर्क रहने के बारे में चेतावनी दी है और उनसे सभी आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें