फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर', निकाय चुनाव से पहले राज ठाकरे का बड़ा हमला; ECI से की यह मांग

Sun, 19 Oct 2025 04:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में 96 लाख फर्जी वोटर हैं, इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि पहले मतदाता सूची की सफाई करें फिर चुनाव कराएं।
विज्ञापन
राज ठाकरे, प्रमुख, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर जोड़े जाने का गंभीर आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि अगर वोटर लिस्ट को साफ नहीं किया गया, तो स्थानीय निकाय चुनावों की पारदर्शिता पर सवाल उठेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग को खुली चुनौती दी, 'पहले मतदाता सूची साफ करें, फिर चुनाव कराएं।'
विज्ञापन


बूथ एजेंटों की बैठक में तीखा हमला
मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा, 'अगर फर्जी वोटरों के सहारे चुनाव होंगे, तो यह महाराष्ट्र के मतदाताओं का सबसे बड़ा अपमान होगा।' उन्होंने दावा किया, मुंबई में 8 से 10 लाख, ठाणे, पुणे और नासिक में 8 से 8.5 लाख और बाकी अन्य जिलों में लाखों फर्जी नाम जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें - Supreme Court: देश में 8.82 लाख आदेश अधर में, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी नाराजगी; कर्नाटक हाईकोर्ट से जवाब तलब
विज्ञापन


फर्जी वोट की शिकायत को लेकर विपक्ष एकजुट
हाल ही में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, एनसीपी-एसपी और मनसे समेत कई विपक्षी दलों ने राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। उनका कहना है कि मतदाता सूचियों में डुप्लिकेट नाम, फर्जी पते और गड़बड़ियां पाई गई हैं। विपक्ष चाहता है कि 31 जनवरी 2026 से पहले होने वाले ग्रामीण और शहरी निकाय चुनावों से पहले इन सूचियों में सुधार किया जाए।

निर्वाचन आयोग का पक्ष और भाजपा पर अप्रत्यक्ष वार
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने कहा, कोई भी राजनीतिक दल वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ नहीं कर सकता। वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से चल रही है। वहीं राज ठाकरे ने बिना नाम लिए भाजपा पर तंज कसा, उन्होंने कहा, 'यह मायने नहीं रखता कि आप वोट डालते हैं या नहीं, मैच तो पहले ही फिक्स हो चुका है।' उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल विपक्ष की आलोचना से इसलिए परेशान हैं क्योंकि इससे उनकी रणनीति उजागर होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: पुणे कॉलेज ने जातिगत पक्षपात के दावे को किया खारिज, पूर्व छात्र ने कहा- जाति के कारण चली गई नौकरी

चुनावी गणित पर सवाल
राज ठाकरे बोले, 'जब वोटरों की गिनती ही गलत हो, तो हमारी पार्टी के विधायक और सांसद आएंगे कैसे?' पिछले साल राज्य चुनाव में मनसे को एक भी सीट नहीं मिली थी। ठाकरे ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा भी निर्वाचन आयोग पर ऐसे ही आरोप लगाती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें