फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: अप्रैल-अक्टूबर के बीच 390.2 करोड़ लोगों ने की ट्रेन से यात्रा, 95.3% ने नॉन-एसी क्लास में किया सफर

Wed, 15 Nov 2023 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railways: रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस साल इन सात महीनों में सभी श्रेणियों में कुल 390.2 करोड़ यात्रियों को प्राप्त किया, जो 2022 की इसी अवधि के दौरान 349.1 करोड़ यात्रियों की तुलना में 41.1 करोड़ अधिक (11.7 प्रतिशत अधिक) है।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल से अक्तूबर 2023 के बीच कुल 390.2 करोड़ रेल यात्रियों में से 95.3 फीसदी ने सामान्य और स्लीपर श्रेणी में यात्रा की, जबकि एसी कोचों में सिर्फ 4.7 फीसदी यात्रियों ने यात्रा की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

रेलवे ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल अफ्रैल और अक्तूबर के बीच सामान्य और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।  रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस साल इन सात महीनों में सभी श्रेणियों में कुल 390.2 करोड़ यात्रियों को प्राप्त किया, जो 2022 की इसी अवधि के दौरान 349.1 करोड़ यात्रियों की तुलना में 41.1 करोड़ अधिक (11.7 प्रतिशत अधिक) है।

इन 41.1 करोड़ यात्रियों में से 38 करोड़ (92.5  फीसदी) ने गैर-वातानुकूलित श्रेणी (सामान्य और स्लीपर श्रेणी) में यात्रा की और शेष 3.1 करोड़ ने वातानुकूलित डिब्बों को प्राथमिकता दी। कुल यात्रियों की संख्या में से एसी और नॉन-एसी यात्रियों का अलग-अलग यानी 390.2 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा इसी प्रवृत्ति को दिखाता है कि 372 करोड़ यात्रियों ने नॉन-एसी कोचों में और बाकी 18.2 करोड़ ने एसी कोचों में यात्रा की।
 

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, इससे पता चलता है कि अप्रैल से अक्तूबर 2023 के बीच कुल संख्या में से 95.3 फीसदी यात्रियों ने सामान्य और स्लीपर श्रेणी में यात्रा की और 4.7 यात्रियों ने एसी श्रेणी को चुना। रेलवे ने यह भी कहा कि वह कोविड से पहले के दिनों की तुलना में अब हर दिन 562 अधिक ट्रेनें चलाता है। कोविड से पहले के दिनों में जहां हर दिन 10,186 ट्रेनें चलती थीं, वहीं अब यह बढ़कर 10,748 हो गई हैं।
 
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, एक शहर के भीतर स्थानीय यात्रियों की दैनिक आवश्यकता को महसूस करते हुए रेलवे ने दैनिक यात्रियों के लिए 2,852 ट्रेनें शुरू की हैं। इससे पहले कोविड से पहले के दौर में यह संख्या 2792 थी। दैनिक यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए हम सभी श्रेणियों में और ट्रेनें शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें