फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangalore: वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल ने बताया फिटनेस का राज, किसी भी उम्र में रहा जा सकता है फिट

Wed, 19 Oct 2022 06:14 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु

सार

एयर मार्शल अय्यर को भारतीय वायु सेना की नई नीति का सामना करना पड़ा, जिसमें पदोन्नति के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम आयु-विशिष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग की गई थी, उन्होंने परीक्षा पास करने की तैयारी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AIR twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त एयर मार्शल पीवी अय्यर ने एक किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि रोजगर्रा की जिंदगी के बीच लोग फिटनेस को गतिविधियों का हिस्सा बना सकते हैं। हर उम्र और व्यस्त जीवन शैली के बावजूद खुद को फिट रखा जा सकता है। नई आदतें कभी भी सीखी जा सकती है और ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। 
विज्ञापन


"फिट एट एनी एज: ए प्रैक्टिशनर्स गाइड" में उन्होंने प्रेरणादायक कहानी बताते हुए व्यक्तिगत उपाख्यानों, विज्ञान-आधारित तर्क और सरल युक्तियों के जरिए कहा कि कभी भी कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है। 47 साल की उम्र में एयर मार्शल अय्यर को भारतीय वायु सेना की नई नीति का सामना करना पड़ा, जिसमें पदोन्नति के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम आयु-विशिष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग की गई थी, उन्होंने परीक्षा पास करने की तैयारी की। एयर मार्शल अय्यर ने फिटनेस बनाते हुए 120,000 किलोमीटर से अधिक दौड़ने में  खुद को सक्षम बनाया। इसमें 42 किमी की कई मैराथन दौड़ और आगरा से दिल्ली तक 240 किमी की दूरी पर एक अल्ट्रा-मैराथन शामिल था। वर्तमान समय में 8 किलोमीटर एयर मार्शल दौड़ते हैं। वह अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं। वह बताते है कि पौष्टिक भोजन शरीर के समग्र रखरखाव और आवश्यक पोषण का अभिन्न अंग है।

किसी भी उम्र में रहा जा सकता है फिट
ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन मंगलवार को एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए एयर मार्शल सिंह ने कहा कि वायु सेना की नौकरी करने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग की आवश्यकता होती है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने किताब के बारे लिखा कि जो लोग मानने लगते हैं कि शारीरिक फिटनेस और उम्र का विपरीत संबंध है और बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस कम हो जाती है तो यह गलत है, किसी भी उम्र में शरीर को फिट रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें