आपके इलाके में तैनात पुलिसकर्मी सही ढंग से अपनी ड्यूटी नहीं कर रहा है और हमेशा चिढ़ा हुआ नजर आता है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह थका हुआ है। पुलिस रिसर्च एंड डवलेपमेंट ब्यूरो की स्टडी में ऐसा खुलासा हुआ है।
स्टडी में खुलासा हुआ है कि इंस्पेक्टर रैंक से नीचे के ज्यादातर पुलिकर्मी काम के ज्यादा घंटों और अन्य हालातों के कारण थक जाते हैं। कम नींद, इमरजेंसी ड्यूटी और खराब खान-पान और परिवार के साथ कम समय गुजारने के कारण चिडचिडे हो जाते हैं। स्टडी के मुताबिक, वरिष्ठ अफसरों का व्यवहार, शराब और बेसिक सुविधाओं की कमी के चलते पुलिसकर्मी थकान का शिकार होता हैं।