दक्षिण भारत गर्मी की मार झेल रहा है। यहां लू से लोग परेशान हैं। लू की चपेट में आने के वजह से केरल में दो लोगों की मौत हो गई है। पलक्कड़ जिले में एक बुजुर्ग महिला की तो वहीं, कन्नूर जिले में एक युवक की मौत हुई है। पलक्कड़ के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 90 वर्षीय महिला रविवार को एलाप्पुल्ली गांव में एक नहर में मृत मिली। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर जलने के निशान मिले हैं, इससे लू लगने की पुष्टि हुई है।
बंगलूरू भी गर्मी में झुलस रहा है
वहीं, कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू को भी आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बेंगलुरु शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सी पी पाटिल ने बताया कि 27 अप्रैल को बेंगलुरु शहर का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य अधिकतम तापमान से लगभग 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इस साल का अधिकतम तापमान 25 अप्रैल, 2016 को दर्ज की गई।
बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट
ओडिशा में आज का तापमान
महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यहां, सोलौर- 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। रविवार को रायगढ़, मुंबई उपनगर और ठाणे के लिए लू की चेतावनी जारी की गई।
इन जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार
कई ऐसे स्थान हैं, जिनका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। पश्चिम बर्धमान जिले के पानागढ़ में शनिवार को पश्चिम बंगाल का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलकाता में दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, मेदिनीपुर का 43.5, बांकुड़ा का 43.2, बैरकपुर का 43.2, बर्धमान का 43, आसनसोल का 42.5, पुरुलिया का 42.7 और श्रीनिकेतन का 42 डिग्री सेल्सियस हैं।
दिल्ली-एनसीआर का ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार को हुई बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान में सप्ताहांत में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, बताया गया है कि सोमवार तक अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है और इसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 दर्ज किया गया है जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है।
उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट