फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः सरकार में बड़ा फेरबदल, स्पीकर और 9 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 06 May 2017 06:08 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : file photo
विज्ञापन
ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार असमंजस की स्थिति के दौर से गुजर रह रही है। रविवार को ओडिशा सरकार में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाना है। लेकिन उससे एक दिन पहले ही सूबे की राजनीति और सरकार में बड़ा बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन


ओडिशा विधानसभा के स्पीकर निरंजन पुजारी और सरकार के 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में संजय दासबर्मा, अरुण साहू, पुष्पेंद्र सिंहदेव, प्रणब प्रकाश दास, सुदाम मार्डीं, प्रदीप पनिग्रही, देबी मिश्रा आदि के नाम प्रमुख हैं।

मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मीडीया से मुखातिब हुए। पटनायक ने कहा कि मंत्रियों ने संगठन में काम करने के लिए इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि विधानसभा के स्पीकर निरंजन पुजारी ने इसलिए इस्तीफा दिया है क्योंकि उन्हें  मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। गौरतबल है कि ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार है और उन्हें लोकप्रिय नेता माना जाता है। पर इसके बावजूद पिछले कुछ समय से बीजेपी अपने कदम जमाने में कामयाब हुई है। ओडिशा में हुए हालिया पंचायत चुनावों में बीजेपी ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया था।

कहा जा रहा है कि बीजेपी के बेहतरीन प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहती। वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल में किया जाने वाले फेरबदल नवीन पटनायक की छवि को सुधारने के मद्देनजर किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें