फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने हथियार डाले, आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं

Sat, 05 Apr 2025 03:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों को मुख्यधारा में लौटने के लिए तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये भी दिए गए। 
विज्ञापन
नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बारे में जानकारी देते तेलंगाना पुलिस के अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच, तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के कुल 86 सदस्य शनिवार को तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम जिले में हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं।  

विज्ञापन


चार एरिया कमेटी सदस्यों (एसीएम) सहित 86 माओवादियों ने नक्सलवाद के हिंसक रास्ते को छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नक्सलियों ने मल्टी जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस चंद्रशेखर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए। 

ये भी पढ़ें: Railways: रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमा लिए इतने करोड़ रुपए, अब यात्रियों की इन सुविधाओं पर खर्च करने की है तैयारी
विज्ञापन


चारों एरिया कमेटी सदस्यों पर था चार-चार लाख रुपये इनाम 
भद्रादी कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी रोहित राजू ने बताया कि चारों एरिया कमेटी सदस्यों (एसीएम) पर चार-चार लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने 'ऑपरेशन चेयुथा' के तहत आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि सभी नक्सलियों ने आदिवासी समुदायों के लिए किए जा रहे विकास और कल्याणकारी पहलों के बारे में जानने के बाद आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। 

इस वर्ष 224 नक्सली कर चुके आत्मसमर्पण 
पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक विभिन्न कैडर के 224 नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई(एम) पुरानी विचारधारा पर काम कर रहा है। आदिवासियों के बीच विश्वास और समर्थन खोने के बाद उग्रवादियों ने मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बस्तर पंडुम: गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील, बोले- मुख्यधारा में शामिल हो जाइए, आप हमारे अपने हैं

तेलंगाना पुलिस की अपील- आत्मसमर्पण करने के लिए निकटतम थाने में करें संपर्क
तेलंगाना पुलिस ने माओवादियों से अपील की है कि जो भी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, वह अपने पारिवारिक सदस्यों के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से अपने निकटतम थाने या जिला अधिकारियों के पास आत्मसमर्पण कर सकते हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें