फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 हजार की डिवाइस बताएगी दिमाग का हाल: दीपिंदर गोयल के 'टेंपल' पर डॉक्टरों ने उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

Sat, 07 Nov 2026 06:40 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल की 85 हजार रुपये कीमत वाली टेंपल डिवाइस अपने दावों को लेकर विवादों में है। यह डिवाइस दिमाग में रक्त प्रवाह और शरीर पर जैविक तनाव को मापने का दावा करती है, लेकिन डॉक्टरों ने इसकी वैज्ञानिक प्रमाणिकता और सटीकता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिमाग में रक्त प्रवाह से लेकर शरीर पर पड़ने वाले जैविक तनाव तक की जानकारी देने का दावा करने वाली 85 हजार रुपये की डिवाइस टेंपल विवादों में घिर गई है। जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल की इस नई तकनीक पर डॉक्टरों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डिवाइस के दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक और स्वतंत्र शोध उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन


डिवाइस में प्रकाश आधारित सेंसर
कनपटी पर चिपकाई जाने वाली गोली के आकार की इस डिवाइस में प्रकाश आधारित सेंसर लगे हैं। यह ब्रेनफ्लो के जरिये दिमाग में रक्त प्रवाह और 'एंट्रॉपी' स्कोर के जरिये शरीर पर पड़ने वाले जैविक दबाव को मापने का दावा करती है। एंट्रॉपी का स्कोर 1 से 250 के बीच बताया गया है। एजेंसी

कनपटी के संकेत से दिमाग का हाल जानना मुश्किल
डिवाइस त्वचा के नीचे रक्त वाहिकाओं से संकेत लेती है, जिनसे दिमाग का रक्त प्रवाह मापने का दावा प्रमाणित नहीं होता। विशेषज्ञों ने इसकी सटीकता पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र शोध की जरूरत बताई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पटाखों का शोर छीन सकता है सुनने की शक्ति: भारत में कानूनी सीमा 125 डेसीबल तक, बच्चों के लिए 120 भी खतरनाक

गोयल बोले- 280 करोड़ रुपये लगाए, घोटाला नहीं
गोयल ने कहा कि टेंपल घोटाला नहीं है। इसके विकास पर 280 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए, जिसमें 188 करोड़ रुपये उन्होंने खुद लगाए। उन्होंने 14 दिन में बिना सवाल वापसी की सुविधा का हवाला दिया। डिवाइस फिलहाल मेडिकल नहीं, फिटनेस-वेलनेस उत्पाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें