देशभर के राजनेताओं में बढ़ती वीआईपी कल्चर को रोक लगाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में एक ऐतिहासिक फैसला किया है। जिसके तहत किसी को भी अब लालबत्ती लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस फैसले पर गंभीरता से अमल हो चुके इसके लिए खुद प्रधानमंत्री ने भी लालबत्ती त्यागने का फैसला किया है।
माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से देश में वीआईपी कल्चर पर लगाम लग सकेगी। इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या मोदी कैबिनेट द्वारा लाल बत्ती बंद करने के फैसले से VIP कल्चर पर लगाम लगेगी? इस ऑनलाइन पोल में हजारों की संख्या में पाठकों ने भाग लिया और अपनी राय रखी।
पोल में कुल 10454 लोगों ने भाग लिया। जिसमें से 84.45 फीसदी यानि 8828 वोटर ने हां में जवाब दिया। जबकि 15.55 फीसदी यानि 1626 वोटर ने इसके खिलाफ यानि नहीं में जवाब दिया।