उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन तमाम वादों पर जल्द से जल्द अमल किया जा रहा है जिन्हें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमाम चुनावी सभाओं में बार-बार दोहराया करते थे। ऐसा ही एक वादा था सभी जिलों में एंटी रोमियो दल बनाने का, जिससे छेड़खानी और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोका जा सके।
पहली नजर में देखें तो एंटी रोमियो दल का ख्याल अच्छा नजर आता है, लेकिन तुरंत ही यह सवाल भी दिमाग में कौंधता है कि पुलिस का यह खास स्कवायड वाकई में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोक पाएगा या फिर शोषण का माध्यम बन कर रह जाएगी। अमर उजाला ने इसी सवाल को लेकर ऑनलाइन एक पोल किया। पोल में भारी संख्या में लोगों भाग लिया।
पोल के नतीजे इस प्रकार हैं-
- पोल में कुल 13838 लोगों ने भाग लिया
- 82.48% यानि 11413 लोगों का मानना है कि एंटी रोमियो स्कवाड से महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और अपराध पर लगाम लगेगी।
- वहीं, सिर्फ 14.8% यानि 2048 लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं होगा।
- जबकि 2.72% यानि 377 लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते।