फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सर्वे में 83 फीसदी लोगों ने साफ-सफाई को बेहतर बताया

Wed, 03 May 2017 04:36 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन पर शहरी इलाके में बड़ा सर्वे कराया है। इसमें करीब 18 लाख लोग शामिल हुए। सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों का मानना है कि एक साल में उनके आसपास की सफाई बेहतर हुई है। वहीं, इसके बुनियादी ढांचे में भी सुधार हुआ है। मंगलवार को जारी सर्वे के बारे में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि मिशन को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। साफ-सफाई के बारे में लोगों की सोच में बदलाव भी दिख रहा है।     
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने जनवरी-फरवरी में शहरी इलाकों की साफ-सफाई पर सर्वे करवाया था। भारतीय गुणवत्ता परिषद की एक टीम ने 434 शहरों और कस्बों में 17,500 स्थानों का जमीनी निरीक्षण किया। सर्वे में शामिल 83 फीसदी लोगों का मानना कि पिछले साल की तुलना में इस साल उनका इलाका ज्यादा साफ हुआ है। वहीं, 82 फीसदी लोगों ने साफ-सफाई से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर बताया। इसके साथ 80 फीसदी लोग मानते हैं कि सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ी है।     

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू का कहना है कि पिछले एक साल में स्वच्छता की स्थिति में सुधार हुआ है। फिलहाल मिशन का असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। रैंकिंग की अपेक्षा आम लोगों की धारणा और जमीनी स्तर की रिपोर्ट ज्यादा उत्साहवर्धक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अहम बिंदु:
-434 शहरों और कस्बों के 75 फीसदी आवासीय क्षेत्र में अधिक स्वच्छता दिखी है।     
-185 शहरों में रेलवे स्टेशन के नजदीक का इलाका साफ हुआ है।      
-75 फीसदी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय हवादार थे। वहां पर्याप्त रोशनी और जल आपूर्ति थी।     
-226 शहरों और कस्बों में 75 फीसदी वाणिज्यिक क्षेत्रों में दो बार सफाई की जा रही है।     
-166 शहरों और कस्बों में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए जीपीएस और आरएफआईडी आधारित वाहन चलते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें