फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने लायक नहीं होता सड़क किनारे बिकने वाला 81 फीसदी जूस: बीएमसी

Thu, 09 May 2019 11:21 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बृहन्मुंबई महानगरपालिका का कहना है कि मुंबई में सड़क किनारे बिकने वाले जूस और अन्य पेय का 81 फीसदी हिस्सा पीने के काबिल नहीं होता है। शहरी निकाय के स्वास्थ्य विभाग ने नींबू पानी, गन्ने का जूस और बर्फ का गोला बेचने वाले विभिन्न स्टालों का पिछले महीने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘विभिन्न स्टॉलों से 968 नमूने लिए गए थे, इनमें से 786 (करीब 81.1 प्रतिशत) पीने के काबिल नहीं थे।’’ 

उन्होंने कहा कि निकाय ने ऐसे अस्वास्थ्यकर पेय बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि निकाय लगातार ऐसे पेय बेचने वालों की निगरानी कर रहा है और दूषित पेय पदार्थों को नष्ट कर रहा है। हम लोगों के स्वास्थ के साथ कोई समझौता नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें