धनतेरस और दिवाली जैसे खुशी के मौके पर गुजारत के वडोदरा में एक दुखद घटना हो गई। एक पटाखे की दुकान में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एसपी सौरभ टोलमबिया ने कहा कि घटना शुक्रवार शाम की है, पटाखे की दुकान में आग लगने से आग तेजी से आसपास की दुकानों समेत घरों तक फैल गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया है और घटना स्थल से आठ शवों को बाहर निकाला है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चली है। टोलमबिया ने कहा घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों को भेजा गया है।
#WATCH 8 dead, many injured after fire broke out in fire crackers shop in Vadodara (Gujarat). Injured shifted to hospital. pic.twitter.com/V3PfAYKP6Q
— ANI (@ANI_news) October 28, 2016