फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: वडोदरा में पटाखे की दुकान में आग लगने से 8 लोगों की मौत

Fri, 28 Oct 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली जैसे खुशी के मौके पर गुजारत के वडोदरा में एक दुखद घटना हो गई। एक पटाखे की दुकान में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एसपी सौरभ टोलमबिया ने कहा कि घटना शुक्रवार शाम की है, पटाखे की दुकान में आग लगने से आग तेजी से आसपास की दुकानों समेत घरों तक फैल गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया है और घटना स्थल से आठ शवों को बाहर निकाला है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चली है।  टोलमबिया ने कहा घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों को भेजा गया है। #WATCH 8 dead, many injured after fire broke out in fire crackers shop in Vadodara (Gujarat). Injured shifted to hospital. pic.twitter.com/V3PfAYKP6Q — ANI (@ANI_news) October 28, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें