फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद: सातवें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने दिया शांति बनाए रखने पर जोर

Tue, 13 Oct 2020 05:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को दोनों देशों के बीच वरिष्ठ कमांडरों की सातवें दौर की वार्ता चुशुल में हुई। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण पर डिसइंगेजमेंट (सैनिकों का विघटन) पर विचार विमर्श किया गया।  

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए विचार सकारात्मक और रचनात्मक होने के साथ एक-दूसरे की स्थिति की समझ को और बेहतर करने वाले थे। दोनों पक्षों ने सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ताएं जारी रखने पर सहमति जताई। प्रवक्ता ने बताया कि वार्ता के दौरान दोनों पक्ष सैनिकों के विघटन के लिए जल्द से जल्द एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने की बात कही। 


भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों की पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों के नेता जिस अहम सहमति पर पहुंचे हैं उसका पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि किसी भी प्रकार के मतभेद को विवाद में न परिवर्तित किया जाए और संयुक्त रूप मिल कर से सीमा क्षेत्रों पर शांति सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें