फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अगस्त में एरियर के साथ मिलेगी बढ़ी सैलरी

Wed, 31 Aug 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सैलरी
विज्ञापन
देश भर के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए अगस्त का महीना खुशियां लेकर आने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों को अगस्त से मिलने वाली बढ़ी सैलरी में एरियर को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार एरियर एकमुश्त ही देगी। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी की गई थी।

 25 जुलाई को जारी हुए इस नोटिफकेशन के बाद अगस्त में सभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जून में मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

न्यूनतम सैलरी 18000 हो जाएगी

वेतन
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया था कि सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद न्यूनतम सैलरी 7000 से बढ़कर 18000 हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों की तनख्वाह में बढ़ोत्तरी के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होगा।  साल 2015 नवंबर में पे पैनल ने जूनियर लेवल पर 14.27% हाइक की बात कही थी। यह 70 सालों में सबसे कम थी। वहीं छठे पे कमिशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।

7वें वेतनमान आयोग ने करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में बदलाव के सुझाव दिए थे। इसमें 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी, 14 लाख सशस्त्र बलों के कर्मियों और 52 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें