फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और यूरोपीय संघ के बीच वार्ता, सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Thu, 22 Oct 2020 10:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

सातवें भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) नीति और सुरक्षा पर परामर्श का आयोजन एक वर्चुअल प्रारूप में गुरुवार को हुआ। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों ने इस साल जुलाई में हुए 15वें भारत-ईयू सम्मेलन में दोनों पक्षों के संबंधों के लिए दी गई नई राजनीतिक गति पर संतुष्टि जाहिर की। दोनों पक्षों ने इस सम्मेलन में किए गए फैसलों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने 'इंडिया-ईयू स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: अ रोडमैप टू 2025' (India-EU strategic Partnership: A Roadmap to 2025) को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता की दोबारा पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा सहित भारत और यूरोपीय संघ के बीच विभिन्न संस्थागत तंत्रों के कार्यों की समीक्षा की
 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों ने काउंटर आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा और निरस्त्रीकरण व अप्रसार पर चर्चा की। इसके साथ ही भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा साझेदारी के तहत सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन


मोरक्कन समकक्ष के साथ जयशंकर ने की बैठक
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को मोरक्को के अपने समकक्ष नसीर बोरिटा के साथ वर्चुअल बैठक की। विदेश मंत्रालय ने इस बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई की अक्तूबर 2015 में मोरक्को को राजा मोहम्मद VI की एतिहासिक यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों में गहराई आई है और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए हैं। 

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें