फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से देश में 78 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

Mon, 12 Jul 2021 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के विभिन्न राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से रविवार को कुल 78 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इन घटनाओं पर शोक प्रकट किया और पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 41 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, मध्यप्रदेश में 14 तो राजस्थान में 23 लोगों की इस वजह से मौत हुई थी। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

विज्ञापन


राजस्थान में आकाशीय बिजली की वजह से 28 लोग घायल हुए हैं। राज्य में इस वजह से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में हुईं। यहां आमेर के किले के वॉच टावर पर खड़े होकर मौसम का लुत्फ ले रहे 12 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इनमें से नौ स्थानीय लोग थे और तीन पर्यटक थे। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग घायल भी हो गए।

राज्य सरकार ने इन हादसों में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव आनंद कुमार ने बताया कि जयपुर, झालावाड़, कोटा और धौलपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को प्रभावितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी सरकार प्रभावितों के साथ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें