फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता के निधन से सदमे में अब तक 77 लोग दे चुके हैं अपनी जान

Thu, 08 Dec 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक का कहना है कि राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बीमारी और फिर निधन के सदमे में 77 लोगों की जान चली गई। हालांकि केंद्रीय एजेंसियों ने यह संख्या 30 बताई थी। गौरतलब है कि तमिलनाडु में जयललिता को उनके समर्थक भगवान की तरह पूजते हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार इन सभी के परिवारवालों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देगी। साथ ही जयललिता के निधन की खबर सुनकर अपनी अंगुली काटने वाले और खुद को आग लगाने वाले एक अन्य शख्स को 50-50 हजार की रकम दी जाएगी। 

बता दें कि तामिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और जयललिता के राजनीतिक गुरु एमजी रामचंद्रन के निधन के वक्त राज्य में हालात और भी खराब थे। उस वक्त राज्य में हर तरफ दंगे शुरू हो गए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इन दंगो में 29 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें