एंटीलिया के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग अपनी गाड़ी रोककर बाहर सेल्फी ले रहे हैं। एंटीलिया के बाहर की पूरी सड़क को तिरंगे के रंग में रंग दिया है।
देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत देश के ऐतिहासिक स्मारक और सरकारी इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। वहीं देश सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अबांनी का घर एंटीलिया भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा है।
एंटीलिया के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग अपनी गाड़ी रोककर बाहर सेल्फी ले रहे हैं। एंटीलिया के बाहर की पूरी सड़क को तिरंगे के रंग में रंग दिया है।
विज्ञापन
एंटीलिया के घर के बाहर लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट का इंतजाम किया गया है। लोग अपनी गाड़ी से उतरकर कोल्ड ड्रिंक ले रहे हैं।