फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: 2000 करोड़ रुपये कीमत का 760 किलो ड्रग जब्त, एनसीबी-नौसेना की गुजरात तट पर समुद्र में कार्रवाई

Sat, 12 Feb 2022 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

एनसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एनसीबी और नौसेना ने अरब सागर में इस संयुक्त ऑपरेशन के लिए बहुत ही एहतियात से योजना तैयार की थी। इसके तहत 529 किलो उच्च गुणवत्ता की हशीश, 234 किलो बेहतरीन गुणवत्ता वाला मेथामफोटामाइन और हेरोइन जब्त किया गया। इस ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2000 करोड़ रुपये है।   
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और नौसेना ने गुजरात में अरब सागर में कार्रवाई कर 760 किलोग्राम से अधिक का ड्रग बरामद किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए ड्रग में हशीश, हेरोइन और मेथामफोटामाइन आदि शामिल है।

विज्ञापन

एनसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एनसीबी और नौसेना ने अरब सागर में इस संयुक्त ऑपरेशन के लिए बहुत ही एहतियात से योजना तैयार की थी। इसके तहत 529 किलो उच्च गुणवत्ता की हशीश, 234 किलो बेहतरीन गुणवत्ता वाला मेथामफोटामाइन और हेरोइन जब्त किया गया। इस ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2000 करोड़ रुपये है।   

नौसेना ने ट्वीट किया कि अरब सागर में नौसेना और एनसीबी ने बेहतरीन समन्वय के साथ एक ऑपरेशन किया। इसके तहत 800 किलो ड्रग बरामद किया गया। इसकी कीमत 2000 करोड़ रुपये है। नौसेना ड्रग पदार्थों के मुसीबत से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रेस रिलीज के अनुसार, गहरे समुद्र में यह अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है। एनसीबी को अरब सागर के जरिए ड्रग तस्करी को लेकर इनपुट मिला था। इस बारे में उसने नौसेना खुफिया इकाई के साथ सूचना साझा की और संयुक्त ऑपरेशन का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें