फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ का कहर जारी, काजीरंगा में अब तक 73 जानवरों की मौत

Sat, 15 Jul 2017 08:32 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Assam flood
विज्ञापन
असम में बाढ़ के कहर से जनजीवन पूरीतरह से बाधित हो रहा है। काफी समय से असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की चपेट में आकर अभी तक काजीरंगा नेशनल पार्क के करीब 73 जानवर मर चुके हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि पूर्वोत्तर में बाढ़ ने पिछले दिनों से 58 जिलों को प्रभावित किया है जिनमें अब तक कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में ब्रह्मपुत्र और इसकी उपनदियां बाढ़ के खतरे के निशान के ऊपर बहने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच राज्य के काजीरंगा नेशनल पार्क में पशुओं के हताहत होने की संख्या बढ़कर 73 पहुंच चुकी है। यहां महीने के पहले हफ्ते में बाढ़ का पानी भर चुका था। गुरुवार तक यहां पशुओं के मरने की संख्या 53 पहुंची थी। 

सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले साल के लिए योजना अभी से बनानी शुरू कर दी है। मामले में काजीरंगा डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर रोहिणी बल्लाब सैकिया ने कहा कि शुक्रवार को बाढ़ की हालात में कुछ सुधार हुआ है। अब पार्क क्षेत्र में 50% जल स्तर नीचे पहुंच चुका है, जिस वजह से मरे जानवरों के शव सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें