नौकरानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार के मामले में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना हैदराबाद के मधापुर की है। मधापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए सत्यनारायण के मुताबिक 27 वर्षीय एक महिला पिछले पांच महीने से एम सोमी रेड्डी के घर में काम कर रही थी।
मंगलवार (14 जून) को महिला ने रेड्डी के खिलाफ मधापुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है। महिला ने रेड्डी पर दो बार बलात्कार करने और 10 जून को बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया।