फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में 70 वर्षीय पादरी ने चर्च कार्यालय में तीन नाबालिगों के साथ की छेड़छाड़

Fri, 20 Sep 2019 03:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केरल के एर्नाकुलम में एक कैथोलिक पादरी ने कथित रूप से तीन नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की, यह घटना तब हुी जब वे पिछले महीने पादरी के चर्च कार्यालय में आशीर्वाद लेने गई थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज हुआ है, पादरी घटना के बाद से ही फरार है। उन्होंने बताया कि पादरी जॉर्ज पडायट्टी, चेंदमंगलम में एक सीरियाई कैथोलिक चर्च का पादरी है।

वडक्करे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पादरी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पाक्सो अधिनियम) के विभिन्न धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना एक महीने पहले की है जब चर्च में सेवा के बाद नौ साल की लड़कियां पुजारी के कार्यालय में उनका आशीर्वाद लेने के लिए गई थीं। सिरो-मालाबार चर्च के एक सूत्र ने कहा कि पुजारी को एर्नाकुलम-एंगामाइली आर्कडीओसे द्वारा निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें घटना की पुलिस जांच में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें